रायपुर : आज सुबह से एक बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में तैनात प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब असिस्टेंट प्लाटून कमांडर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। इस घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर घायल हो गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी असिस्टेंट प्लाटून कमांडर रामकुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह शुक्रवार सुबह पुलिस बैरक में अपने हथियारों की नियमित सफाई कर रहे थे। तभी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जोकि एपीसी रामकुमार दोहरे के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर बंगले में तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर भागे। ऐसी घटनायें पहले भी सामने आई है कि बन्दुक साफ़ करते हुये गोली चली हो।
इस घटना के बाद वहां सुरक्षाकर्मियों ने देखा प्रधान आरक्षक अजय सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हैं। जबकि असिस्टेंट प्लाटून कमांडर भी घायल हैं। आनन-फानन में प्रधान आरक्षक और असिस्टेंट प्लाटून कमांडर को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ APC रामकुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक प्रधान आरक्षक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है। मामले की जांच की जा रही है। वहीँ ऐसी मामले पहले भी सामने आये है, हथियारों में रखरखाव को लेकर लापरवाही की के कारण ऐसी घटनायें हो जाती है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



