खाने के बाद गैस-एसिडिटी से है परेशान तो आजमायें ये सरल घरेलू नुस्खे….।

स्वास्थ्य : कई बार कुछ समस्याओं से छूटकारा नहीं मिल पाता, लेकिन कभी-कभी सरल नुस्खे भी बड़ा आराम दे जाते है। कई बार खाना खाने के बाद लोगों को गैस और एसिडिटी होने लगती है जिससे पेट फूल जाता है और खट्टी डकारें आने लगती है। जी मिचलाने लगता है और चैन उड़ जाता है, समझ में नहीं आता क्या करें तो उस समय कई बार लोग टहलने लगते है। गैस और एसिडिटी की वजह से लोगों को पेट फूलना, सीने और पेट में जलन जैसी शिकायत होती है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी खाना खाने के बाद यह परेशानी लगती है तो तुरंत आराम पाने के लिए आप जीरा और अजवाइन का ये घरेलू नुस्खा ज़रूर आज़माएं। जीरा और अजवाइन का यह नुस्खा गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत दिला सकता है।

जीरा और अजवाइन है पेट के लिए फायदेमंद :

जीरा और अजवाइन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस और एसिडिटी के लिए लाभकारी हैं। आप जीरा और अजवाइन का पेय पदार्थ बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। हालांकि, जीरा और अजवाइन का पानी पेट की समस्याओं के लिए भी बेहद लाभदायक है। इस पेय को पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। जीरा और अजवाइन का पानी पीने से सिर्फ गैस या एसिडिटी ही कंट्रोल नहीं होता है बल्कि पेट की सूजन भी कम होती है और पेट की सफाई भी होती है।

ऐसे बनाएं जीरा अजवाइन का ड्रिंक :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसे उतार लें और ठंडा होने के बाद पी लें। इस पानी को पीने से पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

इन समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा :

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए: जीरा अजवाइन का ड्रिंक पीने से आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप मौसमी बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं, 
  • मोटापे से मिले छुटकारा : अगर आपक वजन ज़्यादा है तो यह पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।