दुर्ग : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए सट्टा चलाने वाले दुर्ग निवासी दो भाइयों को रायपुर में गिरफ्तार किया गया। यामंत चंद्राकर, जो पहले यूएई में था और ओमप्रकाश चंद्राकर को पुलिस ने थार कार में पकड़ा। उनके पास से मोबाइल फोन, यूएई का आईकार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई।गंज थाना पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित करने वाले दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को पुलिस ने पकड़ा और उनके पास से एक कार जब्त की गई है। दोनों युवक कार में बैठकर सट्टा खिला रहे थे।
थार में बैठकर पुलिस को दे रहे थे चकमा :
गंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात फाफाडीह एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज के नीचे यामंत और ओमप्रकाश चंद्राकर को थार कार में पकड़ा। ये दोनों आरोपित ऑनलाइन महादेव सट्टा एप में मोबाइल से लोगों को सट्टा खिला रहे थे। यामंत चंद्राकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहता था और वर्तमान में भारत में रहकर महादेव सट्टा एप के लिए काम कर रहा था। यामंत एप में डिपॉजिट और विदड्रॉल का काम देखता था। वह व्हाट्सएप के माध्यम से महादेव सट्टा एप के खिलाड़ियों से पैसे का लेन-देन करता था।महादेव सट्टा एप में पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई बता रही है. पुलिस इस युवक से पूछताछ कर उसके अन्य गुर्गों की तलाश कर रही है. पुलिस को सट्टे का जो हिसाब मिला है वह करीब 6 लाख से ज्यादा का है। दुर्ग पुलिस अब इस दिशा में काम कर रही है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
दुबई से कनेक्शन :
यामंत का दुबई से भी संबंध था। वह महादेव सट्टा एप में एकाउंटेंट के रूप में काम करता था और दुबई में बैठे शुभम सिंह से नियमित संपर्क में था। शुभम महादेव सट्टा एप को भारत के विभिन्न राज्यों में संचालित करता था, जिसमें रोहतक, उत्तर प्रदेश, पुणे, महाराष्ट्र, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर शामिल हैं।
खाते में पैसे जमा करने का काम देखता था ओमप्रकाश :
पुलिस द्वारा गिरफ्तार ओमप्रकाश चंद्राकर महादेव सट्टा एप के व्हाट्सएप ग्रुप बैंक डिटेल में जुड़ा हुआ था। वह खाते में पैसे जमा करने का काम देखता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने ओमप्रकाश के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। जबकि यामंत चंद्राकर के पास से एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, थार कार और यूनाइटेड अरब अमीरात का बना आइकार्ड जब्त किया।



