बांग्लादेश में तख्तापलट : सेना का कब्ज़ा, शेख हसीना ने इस्तीफा देकर भारत में ली शरण, हिन्दुओं के घरों पर हुये हमले, सामने आई ये पूरी जानकारी….।

ढाका (बांग्लादेश) : बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सियासी हंगामा हो गया है। पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और आर्मी फ्रंट पर आ गई है। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हम एक अंतरिम सरकार बनाएंगे और देश को फिलहाल अंतरिम सरकार चलाएगी। इसके अलावा आर्मी चीफ ने सभी दलों की बैठक भी बुलाई है। बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘सेना के साथ चर्चा में मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और घर वापस जाएं। देश में कर्फ्यू या किसी आपातकाल की जरूरत नहीं, आज रात तक संकट का समाधान ढूंढ लेंगे। 

बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हिंसा के बीच प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री आवास में भी घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ और लूट मचाई। प्रदर्शनकारी, शेख हसीना के कमरे से उनकी साड़ियाँ तक लूट ले गए। प्रदर्शन को देखते हुए और सुरक्षा कारणों से शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। उनका विमान भारत में उतरा है और उन्होंने भारत में शरण ले ली है। बांग्लादेश से उनका प्रस्थान और उनकी 15 साल की सत्ता का अंत सरकार विरोधी हिंसा के कुछ सप्ताह बाद हुआ जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए। उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने की खबर सामने आई है।

घटना को लेकर खबर मिली है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के कमरे को भी नहीं बख्शा और वहां भी लूटपाट की है। जिसे जो सामान मिला, वह उसे उठाकर चल दिया। इस लूटपाट से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग पीएम आवास में घुसे हुए हैं और तोड़फोड़ के साथ लूटपाट कर रहे हैं। 

बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात :

प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? :

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। हसीना किसी सुरक्षित स्थान के लिए निकली हैं। इस बीच ढाका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। दो मुख्य राजनीतिक दलों, अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच वर्षों से चले आ रहे गतिरोध के कारण शासन व्यवस्था चरमरा गई है, राजनीतिक बहस सीमित हो गई है, कानून का शासन खत्म हो गया है और सामाजिक विभाजन बढ़ गया है। जिहादी हिंसा का निरंतर खतरा इन समस्याओं को और बढ़ावा दे रहा है।

प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए प्रदर्शनकारी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इसी बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है। 

वहीँ इस बवाल के बाद ढाका में हिन्दुओं के घरों पर भी भयानक हमले की जानकारी सामने आई है। बांग्लादेश में बिगड़ते हालातों को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। उसने ढाका आने-जाने वाली सभी उड़ानें तुरंत रद्द कर दी हैं। यह फैसला यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, एयरलाइन कंपनी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ढाका आने-जाने वाले यात्रियों को एक बार के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट रद्द या फिर से बुकिंग करवाने की सुविधा दी जा रही है। ज्‍यादा जानकारी के लिए आप 011-69329333 / 011-69329999 पर 24/7 संपर्क कर सकते हैं।

इसके पहले ट्रेनें कर दी गईंं कैंस‍िल :

इसके पहले भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली तमाम ट्रेनों को 6 अगस्‍त तक रद्द करने का फैसला किया गया। दोनों देशों के बीच मैत्री एक्‍सप्रेस, बंधन एक्‍सप्रेस और मिताली एक्‍सप्रेस चलती हैं। ये ट्रेनें दोनों देशों की यातायात संपर्क में अहम भूमिका निभाती हैं।