आबकारी विभाग ने तंत्रा बार में मारा छापा, लाईसेंस किया रद्द, सामने आया ये मामला….।

बिलासपुर : जिले के तंत्रा बार का दो दिनों के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, इस मामले की जानकारी सामने आई है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम शहर में जगह – जगह छापेमारी की कार्यवाही कर रही है। वहीँ छापेमारी के दौरान रात को 11 बजे के बाद भी तंत्रा बार में शराब परोसी जा रही थी और शराबी वहां शराब पी रहे थे, जिसके बाद इस मामले में कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम ने बार का लाइसेंस दो दिनों के लिये रद्द कर दिया। 

शहर में देर रात तक लगातार बार खुले रहने और शराब परोसे जाने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। हाल ही में बार में मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायतों के बाद से आबकारी विभाग ने कार्यवाही शुरू की है। कई बार मारपीट की घटनायें पुलिस के पास देर रात तक पहुंची है। 

वहीँ इस छापे के दौरान शराब पी रहे लोगों में हड़कम्प मच गया, मौका देखकर सभी वहां से भागने लगे, तंत्रा बार के अलावा भी कुछ अन्य जगहों पर टीम ने छापामार कार्यवाही की है। 

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA