मुंबई में धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले का अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सेंट्रल एजेंसियां भी चौकस।

मुंबई (महाराष्ट्र) : देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में आतंकी हमले का खतरा है। दरअसल मुंबई पर आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिली है, जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल अलर्ट मोड पर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। शहर के धार्मिक स्थानों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है और कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।  मुंबई में आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसके अलर्ट को देखते हुए मुंबई शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि इसी अलर्ट के बाद से धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल्स करने का निर्देश भी दिया गया है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। 15 साल पहले मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था। 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री मार्ग से 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसमें 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। हमले में करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। आज तक उस घटना को लेकर देश के लोगों के जख्म नहीं भरे है। अब फिर हमले को लेकर प्रशासनिक अमला सचेत हो गया है।

सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी का सामने आया बयान :

सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी राजाराम देशमुख ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से अलर्ट आने के बाद पुलिस ने उन्हें बताया है कि सुरक्षा बढ़ा दी जाए। विजिलेंस बढ़ाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या ना आए। इन सबको देखते हुए पुलिस ने अपनी संख्या बल को बढ़ा दिया है और जांच भी ज्यादा की जा रही है, लगातार अह्तियातन कदम उठाये जा रहे है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत इस बात की जानकारी दें, अथवा पुलिस को भी सूचित करें।

शुक्रवार को हुई है नए ट्रस्टियों की नियुक्ति :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

शुक्रवार को ही मंदिर में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति हुई है। मौजूदा ट्रस्टी महेश मुदलियार, भास्कर शेट्टी हैं। इन्होंने शुक्रवार को ही चार्ज लिया है। गौरतलब है कि जल्द ही देश में नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है। ऐसे में मुंबई में जगह-जगह देवी माता के पंडाल लगाए जाते हैं और लोगों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में आतंकी अपने नापाक इरादों से इन जगहों पर साजिश रच सकते हैं। आतंकियों पर नकेल कसने के लिए ही मुंबई पुलिस ने सख्ती बरती है और वह इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जगह – जगह पुलिस अमले को सक्रिय कर दिया गया है।

रेलवे स्टेशन, मॉल आदि में विशेष चौकसी :

आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मुंबई के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे क्रॉफर्ड मार्केट आदि में पुलिस ने मॉक ड्रिल भी की है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। देश की वित्तीय राजधानी होने के नाते मुंबई शहर आतंकियों के निशाने पर रहता है। ये भी वजह है कि आतंकी हमले की खुफिया सूचना को सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से ले रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। आतंकवाद निरोधक बल को भी सक्रिय कर दिया गया है। नागरिकों को भी सचेत कर दिया गया है।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti