रवि ने लड़की से की शादी और फिर प्रेग्नेंट करने के बाद लाखों रुपए लेकर हो गया फरार, फिर खुला हैरान करने वाला मामला….।

रामपुर (उ.प्र.) : रामपुर में अपनी सहेली के साथ पहुंची एक युवती ने चौंकाने वाली आपबीती सुनाई है, जिसको सुनने के लबाड हैरान होने वाला मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित लड़की का कहना है कि एक मु्स्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की और फिर प्रेग्नेंट करने के बाद फरार हो गया। इस दौरान वह अपने साथ लाखों रुपए भी लेकर भाग गया है, यह बात खुलने के बाद उसने अपनी परेशानी बताई है।

युवती ने बताया कि यह मामला उत्तराखंड का है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के राशिद ने अपना धर्म छिपाया और रवि बनकर बेंगलुरु की ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी की। पीड़ित लड़की को शक ना हो, इसलिए राशिद हाथ में कलावा भी बांधकर रखता था और वह खुद को अनाथ बताता था, उसने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

जब युवती इस युवक के चंगुल में फंस गई तो दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़ित लड़की को 5 महीने का प्रेग्नेंट भी कर दिया और फिर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक 15 से 16 लाख रुपए लेकर भागा है और उसका मोबाईल बंद बता रहा है। पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ यूपी के रामपुर पहुंची, जहां उसने ये पूरी बात बताई। 

शादी के बाद दोनों ने बिजनेस किया, लेकिन बाद में मिला धोखा- पीड़िता :

इस विषय पर पीड़ित महिला ने बताया कि जब शादी का मैंने इससे बात किया था इनके रहन-सहन से नहीं पता चला, ना ही नमाज करना था और यह ड्रिंक करते थे स्मोक करते थे सब कुछ हिंदू जैसा करते थे बाद में जब मुझे पता चला उसके बाद भी मैंने इसे एक्सेप्ट कर लिया दोबारा से रहे। हम दोनों का बिजनेस हुआ। इसको मेरे जैसे लड़की को फसाना होगा इसलिए मुझे 5 महीने का प्रेग्नेंट करके छोड़कर चला गया। इसके मामा मेरे सैलून में आए थे मामा ने ऐसा बोला था इससे इसको छोड़ दे दूसरी शादी करना है। अब इसके मामा का भी फोन स्विच ऑफ है दोनों साथ में भागे हैं। उसने ही मेरे पति को भगाया है जब से मेरे हस्बैंड का फोन स्विच ऑफ है तब से उसका भी स्विच ऑफ है और उसने यह भी बोला इसको क्या रखेगा यह तो हिंदू है ना ही घर लेकर जायेगा। उसका तो दूसरा शादी कर देंगे उसकी फैमिली। ऐसा उसके मामा ने बोला था।

15 से 16 लाख लेकर भागा है – पीड़िता :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

इसका चचेरा भाई है उसने भी बोला तुझे कोई और लड़की नहीं मिली जो तूने हिंदू से शादी किया। मेरे हस्बैंड ने बोला कि मैं कहां शादी किया हूँ उसके साथ, शादी नहीं किया और जो चचेरा भाई है वह बोल रहा है ठीक है अगर शादी नहीं किया है तो छोड़ दे उसको, तू गांव में दूसरी शादी करना दहेज भी मिलेगा अच्छा खासा, लड़की का, जितना मेरे से जो लूटना था लूट कर ले गया, कम से कम मुझसे 15 से 16 लाख रुपए थे। खाली सैलून में ही 9 लाख रुपए दिए थे और जो सैलून था वह मेरा अपना था लेकिन इसकी वजह से चला गया। जो सैलून था वह कम से कम 20 से 25 लाख रुपए का था उसमें तीन पार्टनर थे उसमे मैंने पैसा दिया था। उसमें जो मेरा लाइसेंस है उसने मुझे यह भी नहीं पूछा कि लाइसेंस तेरे नाम करना है कि नहीं करना है।

विश्व हिंदू परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी से मुलाकात की :

इस मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद से जुड़े तमाम नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी से मुलाकात की और उन्होंने पीड़ित युवती को अधिकारियों के सामने पेश किया। इस दौरान युवती ने खुद को बेंगलुरु का निवासी बताया और कहा कि वो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका कहना है कि दो साल पहले वह यूपी और उत्तराखंड घूमने आई थी। यहां उसे कलावा बांधे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम रवि बताया। उसने उसके साथ हमदर्दी का व्यवहार किया और फिर इसी दौरान युवक से जान पहचान भी हो गई। युवक ने उसका मोबाईल नंबर ले लिया और युवती के वहां से जाने के बाद उससे बात करने लगा।

ऐसे खुला राज :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

इस दौरान युवक ने युवती को प्यार के झांसे में फंसा लिया और उसके साथ केमरी के मंदिर में शादी भी कर ली। पार्लर संचालिका ने बताया कि युवक उसे पूजा करने से मना करता था, जिससे उसे शक हो गया था। युवती की एक मुस्लिम सहेली रामपुर के केमरी क्षेत्र में रहती है। उसने दोनों की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर देखे तो वह युवक को पहचान गई, जहाँ से यह मामला आईने की तरह साफ़ हो गया। उसने युवती को युवक की असलियत बता दी। तब पता चला कि युवक उत्तराखंड के किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर का रहने वाला राशिद है। युवती की जिद पर वह उसे अपने घर ले आया, जहां उसके परिवार वालों ने उसका धर्मांतरण करा दिया। शिकायत के बाद एसपी ने इस मामले की जांच मिलकर के सीओ को सौंप दी है। मिलक के सीओ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पार्लर संचालिका के धर्मांतरण कराने व धोखे से रुपये ऐंठने के मामले की शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच सीओ मिलक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्यवाही जाएगी। – अतुल श्रीवास्तव, एएसपी