प्रयागराज (उ.प्र.) : सोशल मीडिया में कब, कौन, कैसे वायरल हो जाये यह बात लोगों की सोच के परे होती है, आधुनिक दुनियां सोशल मीडिया ने आम जनजीवन में अपना बड़ा दखल दे रखा है, ऐसे में इसकी अहमियत को नकारा नहीं जा सकता, वहीँ मेले में कई बार लोग बिछड़ जाते है और कई बार मिल भी जाते है, लेकिन यहाँ तो एक खूबसूरत लड़की सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। प्रयागराज में इस समय चल रहे महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली एक साधारण युवती को उसकी खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल कर दिया है। वायरल युवती मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली हैं और इनका नाम मोनालिसा बताया जा रहा है। मोनालिसा अपने परिवार संग माला बेचने महाकुंभ आई थी लेकिन उनकी सुंदरता ने इंटरनेट की दुनियां में बड़ा तहलका मचा दिया है। इनकी कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों की भीड़ रह-रह कर मोनालिसा के पास पहुंचने लगी, जिससे तंग आकर उन्हें वापस इंदौर जाना पड़ा है।
इंदौर की मोनालिसा महाकुंभ में हुई थी वायरल :
इंदौर के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा अपने परिवार संग रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं। इनका परिवार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर ये काम करते है। महाकुंभ में भी इसी उद्देश्य के साथ मोनालिसा पहुंची थी लेकिन इनकी सुंदरता ने इन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया है। इंटरनेट पर मोनालिसा के वीडियो आते ही काफी वायरल हो गए है। उनकी कत्थई आंखों और सादगी भरी सुंदरता ने हर किसी का दिल जीत लिया है। हालांकि उनकी ये उपलब्धि मोनालिसा के लिए परेशानी बन गई। लोगों ने मेले में उनका माला बेचना मुश्किल कर दिया था। हर जगह लोगों की भीड़ मोनालिसा को घेर लेती जिसके चलते वे अपना काम नहीं कर पा रही थी। एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने बताया की लोग माला लेने नहीं आते बल्कि सिर्फ मुझे देखने ही आते है, साथ ही कुछ लोग परिजनों को बोलते है कि तुम्हारी लड़की को उठा लेंगे, जिसको लेकर उन्होंने योगी जी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इन सब से परेशान होकर मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया है। मोनालिसा की बहन विद्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, ‘लोगों की भीड़ से तंग आकर मोनालिसा को घर भेज दिया गया है। माला बेचते से समय लोग उसकी फोटो वीडियो लेने के लिए उसके पीछे दौड़ जाते थे। इसकी वजह से वह अपना काम नहीं कर पा रही थी।’ हम यहाँ अपना व्यापार करने के लिये आये हुये थे, लेकिन वो नहीं हो पा रहा है, इसलिये मोनालिसा को घर वापस भेज दिया है।



