भगवान की शरण में नेता : तीन बार की पार्षद ने भगवान के पास लगाई अर्जी, नीरज सैनी प्रत्याशियों के हारने का कर चुके है हवन।

रायपुर : जैसे परीक्षा आते ही विद्यार्थी भगवान की शरण में जाते है, ऐसे ही अब नेता भी टिकट की दावेदारी के लिये भगवान के पास अर्जी लगा रहे है, वहीँ इधर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। टिकट के लिए दावेदार हर पैंतरे आजमा रहे हैं, लगातार अपनी दावेदारियां प्रस्तुत कर रहे है। इसी बीच एक अजब- गजब मामला सामने आया है राजधानी रायपुर से यहां महापौर पद की दावेदारी को लेकर दौड़ – भाग कर रही भाजपा पार्षद सरिता वर्मा ने हनुमानजी के मंदिर में आवेदन दिया है। वरिष्ठ नेताओं के बाद भगवान से महापौर पद के लिए भाजपा से टिकट दिलाने के लिए आवेदन दिया है। सरिता वर्मा महामाया मंदिर वार्ड से तीन बार पार्षद रहीं चुकी हैं, पहले वो कांग्रेस में थी बाद में वो भाजपा में आ गई। अबकी बार वे महापौर पद के लिए दावेदारी कर रही हैं।

साथ ही वर्षभर राज्य चुनाव में विधायक पद के लिये खड़े उम्मीदवार नीरज सैनी भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के हर की हार के लिये हवन कर चुके है, वे पुरानी बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी भी है, यह मामला भी महामाया मंदिर वार्ड के अंतर्गत का है, उनकी पार्टी का नाम धूम सेना है, वहीं रायपुर शहर कांग्रेस चुनाव समिति प्रत्याशी चुनने के लिए बैठक लेगी। इस दौरान जिला-ब्लॉक से आए दावेदारों के आवेदनों पर भी चर्चा होगी। महापौर-पार्षद के लिए सैकड़ों दावेदारों के आवेदन आए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी आज पैनल बनाकर PCC को भेजेगी, जिसके बाद नाम तय होंगे। साथ ही भाजपा में असंख्य दावेदार है, जिन पर निर्णय लेना पार्टी के लिये मुसीबत भरा हो सकता है।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA