5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, क्या इनमे है आपकी राशि? महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन बन रहा है ये शुभ योग।

प्रयागराज (उ.प्र.) : महाकुम्भ के समर में श्रद्धालु करोड़ों की संख्या में भाग ले रहे है, महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान अब 29 जनवरी को है। इस दिन मौनी अमावस्या के साथ ही शुभ शिववास योग भी बन रहा है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश में रहते हैं। महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन तीन ग्रह सूर्य, चंद्रमा और बुध मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। इस दिन बनने वाले शिववास योग और ग्रहों की स्थिति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं भोलेनाथ के भक्तों के लिए भी यह दिन बेहद शुभ फलदायक साबित होगा। इस शिववास योग का शुभ परिणाम इन राशियों को मिलेगा। 

लाभान्वित होंगी ये राशियाँ :

वृषभ राशि : शिववास योग के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अगर इस दिन आप शिव पूजन करते हैं तो जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी वहीं वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अनुभव हो सकते हैं। 

कर्क राशि : भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक कर्क राशि के लोगों को शिववास योग से ज्ञान की प्राप्ति होगी। आप मानसिक रूप से खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। इस राशि के कुछ लोगों को सच्चा जीवनसाथी इस दौरान मिल सकता है। अटकी हुई योजनाओं के पूरा होने की भी संभावना है।

कन्या राशि : शिव भगवान की कृपा से आपके बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा, कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ आप अच्छा समय भी बिता पाएंगे। 

तुला राशि : इस राशि वालों को शिववास योग से जीवन को लेकर स्पष्टता मिलेगी। अगर भूमि, भवन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो शिवजी की कृपा से अच्छी डील आपको प्राप्त हो सकती है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा, अगर उनकी तबीयत खराब थी तो ठीक हो सकती है। आध्यात्मिकता के प्रति इस राशियों को रुझान बढ़ेगा। 

कुंभ राशि : ग्रहों की स्थिति और शिववास योग के चलते आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत नजर आ सकते हैं। जीवन की कई कठिनाइयां दूर हो सकती हैं, या उन्हें हल करने का रास्ता भगवान शिव आपको दिखा सकते हैं। इस दौरान आप खुद में बेहतर बदलाव लाने के भी प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपके संचित धन में वृद्धि हो सकती है। 

जाने क्या है शिव वास :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

शिववास योग, शिव और पार्वती के साथ-साथ शिव-शक्ति की पूजा करने का यह शुभ समय होता है। इस दौरान भगवान शिव जी जिन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, वे कैलाश पर विराजमान रहते हैं। शिववास योग के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसी का लाभी इस कुम्भ स्नान पर मिलने वाला है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान सुख, समृद्धि, और आय में वृद्धि होती है, शिववास योग के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव जी का जल अभिषेक किया जा सकता है।

(सूचना : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।)