भुवनेश्वर (ओड़िशा) : चोरों के निशाने पर एटीएम मशीन हमेशा रहती है, लेकिन सुरक्षा के चलते वहां सेंध लगाना आसान नहीं होता, फिर भी कई बार चोर इस काम को अंजाम दे देते है, ऐसे ही ओड़िशा के भुवनेश्वर में लिंगराज थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर इलाके में गुरुवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। चोरों ने एटीएम मशीन उखाड़कर उसमें रखी नकदी लूट ली और बाद में मशीन को गंगुआ नाले में फेंक दिया था। यह घटना देर रात हुई है। मशीन को नाले में फेंकने के बाद चोर बड़ी आसानी से नगद लेकर फरार हो गए थे। गंगुआ नाले से एटीएम मशीन बरामद कर ली गई है। इस घटना में प्रयुक्त पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा भी जब्त किया है। पुलिस को शक है कि एटीएम मशीन की चोरी में इसी ऑटो का इस्तेमाल हुआ था। मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस :
घटना से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिल सके। एटीएम चोरी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चार अपराधी नजर आ रहे हैं। सभी ने कपड़े के मास्क से अपना पूरा चेहरा ढंका हुआ है। इसके साथ ही सभी चोरों ने कैप वाली जैकेट पहनी है, जिससे उनका पूरा सिर भी ढंका हुआ है। इसी वजह से अब तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना में अंदाज लगाया है कि पहले चोरों ने मशीन को निकालकर वाहन में ले गये होंगे और उसके बाद मशीन में तोड़फोड़ कर रूपये की चोरी करके मशीन नाले में फेंककर भाग गये होंगे।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



