राजधानी में लाखों रूपये की हेरोइन बरामद, महिला सहित 6 तस्कर गिरफ्त में, मामले में बड़ा खुलासा।

रायपुर : राजधानी में नशे का कारोबार अपने चरम पर है, नशे के सौदागरों ने इसको अपना प्रमुख ठिकाना बना लिया है, देश में केन्द्रीय राज्य होने के कारण नशे के सौदागर यहीं से लगातार अपना माल तस्करी कर रहे है, राजधानी में नशे के सामान की खपत करोड़ों रूपये में है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हेरोइन (चिट्टा) तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आमानाका और गुढ़ियारी से पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर इन्हें पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हेरोइन (चिटटा) पंजाब से लाकर रायपुर में खापाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर कार्यवाही की है। वहीं इस छापामार कार्यवाही के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है।

पुलिस की विशेष टीम ने हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़ किया और कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें 4 पुरुष और 2 महिलायें भी शामिल हैं। सभी आरोपी पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से 201.31 ग्राम हेरोइन (चिटटा) बरामद की, जिसकी कीमत 18,20,156 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि देशभर में प्रमुख रूप से हेरोइन और ड्रग्स पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन से तस्करी करके बोर्डर के क्षेत्रों से आता है और उसी को ये तस्कर पूरे देश में तस्करी करते है।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA