पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, अब फिल्म में मिलेगा 23 मिनट का रीलोडेड वर्जन भी।

नई दिल्ली : पुष्प 1 के बाद पुष्पा 2 का क्रेज अब भी जारी है, जहाँ पुष्पा 1 के गानों ने धूम मचाई थी वहां पुष्पा 2 के गाने उतने नहीं चले , लेकिन पुष्पा 2 ने बिलकुल दुगुनी धूम मचाई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 का क्रेज फैंस के बीच लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सिनेमाघरों में 53 से ज्यादा दिनों के बाद भी सुकुमार की फिल्म नई रिलीज मूवीज के लिए चुनौती बनी हुई है। 5 दिसंबर 2024 को थिएटर में दस्तक देने के बाद हर कोई इंतजार में था कि फिल्म ओटीटी पर कब आयेगी? जिसका लोगों को बड़ी उत्सुकता से इंतजार था हालांकि, अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। 

हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन के साथ सिनेमाघरों में दिखाना शुरू किया है। 23 मिनट के ज्यादा फुटेज को देखने के बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह 23 मिनट की नई कहानी का जुड़ाव दर्शकों को बहुत पसंद आ रह है, फिल्म की लम्बाई पहले ही अधिक थी, शायद यह एक अहम वजह है, जो कि फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का काम कर रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब फिल्म के निर्माताओं ने बड़ी घोषणा कर दी है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

सुकुमार की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जायेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए नया पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया है कि ‘वो इंसान, वो कहानी, और अब ब्रांड ‘पुष्पा’ का राज शुरू होने वाला है! देखें पुष्पा 2 का रीलोडेड वर्जन। जिसमें 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज होगा, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगा।’ नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज के बारे में घोषणा जरूर कर दी है कि यह जल्द ही रिलीज होगी। हालांकि, ध्यान से देखने के बाद पता चलता है कि मेकर्स ने हिंदी भाषा की ओटीटी रिलीज का कोई भी जानकारी नहीं दिया है। फिलहाल अन्य भाषाओं में मूवी को जल्द रिलीज किया जायेगा। ऐसे में हिंदी में पुष्पा 2 को ओटीटी पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। यह हिंदी भाषी दर्शकों के लिये निराश करने वाली बात है।