रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले में टीम इंडिया के ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, अब करेंग ऐसा….।

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेल रही है। जो भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं चुने गए हैं, वे रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है, जब भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, ऐसा बीसीसीआई की सख्ती के बाद हुआ है। इसी बीच अब खबर है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कुछ अन्य खिलाड़ी अगला रणजी का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जायेगा। जिसके लिए दोनों टीमें राजकोट पहुंच चुकी हैं। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। वहीँ क्रिकेट के कद्रदानों के लिये ख़ुशी वाली बात है।

रणजी ट्रॉफी के अगले मैच में रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल :

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने करीब 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। तब मुंबई का मुकाबला जम्मू कश्मीर से था। पहली पारी में तो वे कुछ नहीं कर पाए, लेकिन दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने कुछ रन जरूर बनाए और चौके छक्के भी अपने अंदाज में लगाने का काम किया था। अब लग रहा है कि रोहित शर्मा दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। रणजी ट्रॉफी में मुंबई का अगला मैच मेघालय ये होगा और ये मैच 30 जनवरी से खेला जायेगा।  जिसको लेकर यह जानकारी सामने आई है।

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज की तैयारी करेंगे भारतीय खिलाड़ी  :

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। ये 6 फरवरी से शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा अपनी तैयारी करेंगे और उनका रणजी ट्रॉफी खेलना मुश्किल होगा। दरअसल रणजी ट्रॉफी का मुकाबला टेस्ट फॉर्मेट पर खेला जाता है, वहीं टीम इंडिया को अभी जरूरत वनडे की है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद तुरंत चैंपियंस ट्रॉफी शुरू हो जायेगी। माना ये भी जा रहा है कि रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर का भी अगला रणजी मैच खेलना मुश्किल है, क्योंकि ये खिलाड़ी भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जाएंगे। अभी जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं ऐसे में शमी पर ज्यादा दारोमदार हो सकता है। शमी ने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के लिए मैच खेला था। इस वनडे विश्व कप में शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।

चैंपियंस ट्रॉफी का भी रखना होगा ध्यान :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बीसीसीआई को ये भी ध्यान रखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी से ऐन पहले कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए। ऐसे में कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता। वैसे भी करीब 8 साल बाद आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में जरूरी होगा कि पूरी टीम इंडिया फिट होकर मैदान में उतरे, ताकि एक और आईसीसी खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाए जा सकें। देखना ये दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें से कितनी खिलाड़ी रणजी का अगला मैच खेलते हैं ओर कितने सीधे इंग्लैंड सीरीज में नजर आते हैं। वहीँ टी20 सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में भी शमी का खेलना काफी मुश्किल है।