रायपुर : रायपुर-सिमगा मार्ग पर मतदान से पहले शराब से भरा एक कंटेनर वाहन पकड़ा गया है। इस कंटेनर में 50 लाख रुपए कीमत की गोवा ब्रांड की शराब भरी हुई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कंटेनर मध्यप्रदेश के इंदौर से रायपुर की ओर आ रहा था, जिसे रास्ते में ही पकड़ा गया है। कंटेनर में शराब कहां से लोड कराई गई और उसकी डिलीवरी कहां की जानी थी, इस संबंध में गिरफ्तार किए गए कंटेनर के चालक से पूछताछ की जा रही है।
म.प्र. की शराब अचानक राजधानी में अलग – अलग मार्गों से आने लगी है, जिसको लेकर चुनाव में खपाने का संदेह जताया जा रहा है, अब जबकि नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान अलग-अलग जिलों से बड़ी मात्रा में शराब के खेप बरामद किए गए हैं। वहीं शनिवार को पुलिस ने दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक से 500 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त कर सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह काफी बड़ी खेप पकड़ाई है, यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। इसके पहले भी शुक्रवार को बेमेतरा जिले में भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया था।
शराब की पेटियां मध्यप्रदेश से मंगवाई गई थी। जिसे चुनाव में खपाने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं एक दिन पहले भी बेमेतरा में ही पुलिस ने शराब की 554 पेटियां बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। सभी मामलों के तार कहाँ जुड़ रहे है, इसकी जांच की जा रही है, वहीँ पिछले कुछ दिनों से लगातार शराब की खेपें जब्त की जा रही हैं। अवैध शराब की तस्करी मध्यप्रदेश से की जा रही है। हालांकि, पुलिस सक्रिय है और लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



