पार्ट टाइम के नाम पर आने वाले WhatsApp मेसेज के जरिये महिलाओं-युवतियों को फंसा रहा है गिरोह, स्टेटस उर्दू में लिखा होता है।

रायपुर : सोशल मीडिया के जरिये लोगों को ठगना और फंसाना बहुत ही आसान कार्य है, वहीँ युवतियां और महिलायें इसका आसान जरिया भी है, ऐसे में महिलाओं को जागरूक रहना ज्यादा जरुरी है। आजकल अधिकतर युवा , खासकर युवतियां नौकरी खोजने में लगी हुई है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्ट टाइम जॉब या नौकरी दिलाने का दावा करते हुए आने वाले वॉट्सऐप मैसेज के झांसे कई लोग फंस रहे है। इस मैसेज के जरिए महिलाओं-युवतियों को बरगलाया जा रहा है। उन्हें धोखा दिया जा रहा है। साथ ही अवैध और अनुचित कार्यों में भी ढकेला जा रहा है, यह आरोप लगाते हुए शंकर नगर निवासी निश्चय वाजपेयी ने सिविल लाइन थाने में अपनी लिखित में शिकायत की है। वहीं महिलाओं को लेकर अपराध अपने चरम पर है।

निश्चय वाजपेयी ने बताया है कि इस तरह के मैसेज सीमा नाम से महिलाओं-युवतियों को भेजा रहा है। मैसेज भेजने वाले की डीपी में युवक का फोटो होता है और स्टेटस उर्दू में लिखा हुआ होता है। इससे साफ है कि हिंदू महिलाओं-युवतियों को झांसा दिया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत कहा है कि इस तरह के मैसेज के जरिए युवतियों को बरगलाने और गलत काम कराने के मामले में देवेंद्र नगर, अभनपुर और धमतरी में सामने आ चुके हैं। यह नौकरी जिहाद के नाम से एक समुदाय विशेष (मुस्लिम समाज से सम्बंधित) के युवकों द्वारा चलाया जा रहा है। इस मामले की सूक्ष्मता से जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। वहीँ इस मामले में जांच का आश्वासन भी दिया गया है।

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/