राकेश डेंगवानी/रायपुर : महापौर चुनाव में भाजपा अपने दमखम से जीत चुकी है, ऐसे समय पर उनके द्वारा की गई घोषणाओं का लाभ क्या आम जनता को मिल सकेगा? इसके जवाब के इंतजार में आम नागरिक टकटकी लगाये बैठा है, आपको बता दें की बीते 3 कार्यकाल में कांग्रेस का महापौर रहा है, जिसमें आम जनता के उपर संपत्ति कर का चौगुना दबाव बढ़ा है, इसमें सबसे पहले हम लेते है किरणमयी नायक का नाम जिन्होंने संपत्ति कर जुटाने का नया तरीका शुरू किया था, जिसमें उन्होंने संपत्ति कर का मूल्यांकन जमीन की कीमतों के आधार पर किया था, जिससे आम आदमी पर कर का बोझ उसके मूल्यांकन के आधार पर बढ़ा, उसके बाद महापौर प्रमोद दुबे ने भी संपत्ति कर में वृद्धि की और यूजर चार्ज आम जनता पर थोपा, जबकि संपत्ति कर देने के औचित्य ही सफाई व्यवस्था के लिये है, ऐसे में यूजर चार्ज क्यूँ? इसके बाद आये एजाज़ जो कि राजनैतिक फेरबदल के कारण राजधानी के महापौर बने ऐसे में उन्होंने भी यूजर चार्ज की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की। जिसको जबरन जनता भुगत रही है। वहीँ जलकर और शिक्षा कर के नाम पर भी पैसा जोड़कर लिया जाता है, जबकि आज के समय में सार्वजनिक सरकारी नल कहीं नहीं दिखते और व्यापारी अपने पीने के लिये मिनरल वाटर खरीदने को भी मजबूर है।
भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र यूजर चार्ज में छूट देने का किया था वादा :
वहीँ अब जब राजधानी में भाजपा की सत्ता आ चुकी है तो ऐसे में राहत की उम्मीदों में बैठी हुई जनता यूजर चार्ज की छूट की घोषणा को लेकर प्रतीक्षा में विराजमान है, अब जबकि सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण हो चुका है, और नई महापौर मीनल चौबे राजधानी की सत्ता संभाल चुकी है ऐसे में क्या इस राहत का लाभ जनता को मिल सकेगा, ये बड़ा सवाल खड़ा है, क्यूंकि जारी वित्तीय 2024-25 का संपत्ति कर चुकाने का समय आ गया है और इसके बाद एक साल तक यह मुद्दा ठन्डे बस्ते में चला जायेगा, अब इस विभागीय कार्य को लेकर सम्पति कर चुकाने के लिये आम जनता के पास मात्र 12 दिन ही बाकी है, ऐसे में क्या आम आदमी इसकी उम्मीद करे अथवा खुद को ठगा हुआ महसूस करे? इस बारे में जनकारी लेने के लिये माचिस मीडिया द्वारा महापौर मीनल चौबे से संपर्क किया गया तो बात नहीं हो पाई है। वहीँ अब आम आदमी इस दुविधा में है कि संपत्ति कर चुका दे अथवा प्रतीक्षा करे?
भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने कहा हर वादा होगा पूरा :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीँ इस मामले में जब भाजपा नेता प्रकाश बजाज से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने हर वादे पूरे किये है, ये वादा भी पूरा होगा, जनता थोड़ा इंतजार करे, जल्द ही इस वादे को लेकर निर्णय लिया जायेगा।



