हैवान पति का भयानक कारनामा, पुलिस तक पहुँच गया विडियो और फिर….।

जम्मू-कश्मीर : धर्म शास्त्रों में नारी सम्मान की कई बातें कही गई है, फिर भी पुरुष प्रधान समाज आज भी नारी को वो सम्मान नहीं देता है, वहीँ आज के बदलते दौर में जहाँ महिलायें पुरुषों के मुकाबले खड़ी हो रही है, वहां महिलाओं के साथ घिनौनी हरकतें चौंकाने वाली है। ऐसे ही घाटी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को हैवानियत की हदें पार करते हुए लाठी से बेरहमी से पीट रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर गिरी हुई है। पति पहले उसके बाल खींचते हुए बेरहमी से पीटता है। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को जमीन पर पटककर लाठी से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने यह भी नहीं देखा कि लाठी महिला के शरीर के किस हिस्से पर पड़ रही है।

वीडियो बना रही एक लड़की चीखते हुए मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पत्नी के सिर, कंधे और पैरों पर लाठी से जोरदार हमला कर रहा है, जबकि लड़की खिड़की से यह दर्दनाक घटना रिकॉर्ड कर रही है। वीडियो में हिंसा होने के कारण वीडियो आपको नहीं दिखा सकते। इस विडियो में युवक महिला से काई बेरहमी से अत्याचार करता हुआ दिख रहा है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने बताया कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन अंब घरोटा ने आरोपी के खिलाफ 09-03-2025 को BNS की धारा 109/126(2)/115/191(2)(3)/190/351(2)/352/118 के तहत एफआईआर नंबर 32/2025 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पमाली जंडियाल निवासी सदाक हुसैन के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह पुलिस की रिमांड में है।