रायपुर : संपत्तियां खरीदी बिक्री का काम काफी पेचीदा है, इसमें कई बार धोखाधड़ी के मामले सामने आते है, कभी दूसरे की जमीं को अपना बताकर बेच दिया जाता है तो, कभी बयाना लेकर घुमाया जाता है, वहीँ ऐसे में अब पुरानी बस्ती क्षेत्र का मामला सामने आया है, जहाँ जमीन बेचने के नाम पर 4 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। वहीँ इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला है 2023 में बीरगांव निवासी पतिराम साहू ने पुरानी बस्ती के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित 56,000 वर्गफीट जमीन को 1335 रुपए प्रति वर्गफीट के भाव से सुपेता मटियारा और उनके रिश्तेदारों से खरीदा था। यह पूरा सौदा कुल 7 करोड़ 47 लाख 60 हजार रुपए में हुआ था।
वहीँ इसमें एडवांस में 4 करोड़ 21 लाख 84 हजार 623 रुपए दे दिया गया था। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई थी और उसके बाद पैसा भी वापस नहीं किया है। मामले में पीड़ित ने बताया की बार – बार जमीन की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर घुमाया जाता रहा और पैसे मांगने पर भी नहीं लौटाये, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुपेता मटियारा, विजय सपहा, बृजलाल, राकेश, दीपक, कमला बाई, दसरी बाई, मुटन बाई, हीरा बाई, लक्ष्मीन बाई, ममता, करूणा, शकुन व सरस्वती बाई के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



