रायपुर : होली के बाद गर्मी में वृद्धि होती है, हालाँकि अभी तक मौसम सामान्य चल रहा है, वहीँ तापमान में हल्की वृद्धि ही हुई है, वहीँ राजधानी में बुधवार को बादल छाये रहने से पारा मामूली गिरा, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, जो कि सामान्य तापमान है। इसके साथ ही रायपुर व बिलासपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, रात का तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। इसलिए रात में गर्मी काफी बढ़ गई है। हालाँकि अभी तक लोगों ने कूलर और एसी शुरू नहीं किया है, वहीँ अप्रैल और मई में पारा 50 डिग्री जाने की उम्मीद है, जो कि काफी तीव्र रहेगा, ऐसे में सावधानी बरतना जरुरी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आयेगा। इसके बाद दो से तीन डिग्री तक पारा गिरेगा। 22 मार्च तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मार्च का तीसरा सप्ताह चल रहा है और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। दो दिन लू भी चल चुकी है और लू जैसी स्थिति भी बनी हुई। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन पारा ज्यादा नहीं लुढ़का। रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री से ज्यादा चल रहा है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
यही कारण है कि दिन से ज्यादा गर्मी का अहसास तो रात में सामान्य गर्मी का अहसास हो रहा है। मार्च के बाकी दिनों में भी लू चलने की आशंका है। अधिकतम तापमान के ट्रेंड को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान कहीं कम तो ज्यादा है। अंबिकापुर व दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 से 3 डिग्री तक कम है। वहीं कुल मिलाकर आने वाले दो दिनों में दो डिग्री पारे में कमी होने की सम्भावना है।



