जमीन बेचकर पत्नी को बनाया नर्स, नौकरी मिलते ही पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, शातिराना तरीके से किया ये काण्ड।

नालंदा (बिहार) : युवक अपनी पत्नि को बहुत प्यार करता था, उसने अपनी पत्नि की हर ईच्छा पूरी करने का प्रयास किया, अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाई करवाकर नर्स भी बनाया, डिग्री मिलते ही उक्त महिला ने अ[ने पति से बेवफाई कर दी, जानिए पूरा मामला, आजकल माशूका ही नहीं पत्नि की बेवफाई के भी कई किस्से सुनने को मिलते हैं, ऐसा ही एक किस्सा बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है। दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी, लेकिन डिग्री हासिल करते ही पत्नी ने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली है। पुलिस युवती को ढूंढ कर इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे मामले आजकल आम हो गये है, ना सच्चे प्यार की कीमत है और ना ही सात जन्मों के बंधन की जरूरत।

प्यार से बदले मिला धोखा :

नालंदा जिले के शेखपुराडीह गांव के रहने वाले पंकज कुमार ने साल 2020 में चौरबिगहा गांव की एक युवती से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी ने नर्सिंग की पढ़ाई करने की ईच्छा जाहिर की। हालांकि, परिवार की माली हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि पढ़ाई का खर्च वहन कर सके। फिर भी, पत्नी के सपनों को सच करने के लिए पंकज ने अपनी कीमती जमीन बेच दी और ग्वालियर के एक नर्सिंग कॉलेज में उसका दाखिला करवाया था। पंकज को भरोसा था कि पत्नी की पढ़ाई पूरी होने पर वह आत्मनिर्भर बनेगी और उनके परिवार का जीवन संवर जायेगा, जबकि इसके उलट उसका परिवार ही बिखर गया। वहीँ ऐसे किस्से कहते है कि आदमी की कीमत उसके कमाने तक ही होती है, आज जहाँ महिलायें आत्मनिर्भर बन रही है तो उसके ये नकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे है।

अचानक गायब हुई पत्नी :

मामले में जानकारी सामने आई है दोनों की जिंदगी में धीरे-धीरे सुधर आने लगा था। क्योंकि पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्नी ने एक निजी क्लिनिक में नौकरी शुरू कर दी थी, वहीं पंकज पुणे की एक कुरकुरे फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा था। लेकिन 3 फरवरी 2024 को अचानक पत्नी लापता हो गई। उसके बाद पंकज ने ठाणे में शिकायत दर्ज करवाई और मामले की जांच के बाद सच सामने आया। इस घटना से पंकज के पैरों तले जमीन ही खिसक गई, उसकी पत्नि उसके साथ रहती थी, लेकिन उसके प्रेम प्रसंग की पंकज को हवा तक नहीं लगी और महिला बेवफाई करके निकल गई।

बच्चा छोड़ कर प्रेमी से शादी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ कि पंकज की पत्नी ने नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के आत्मा गांव के रहने वाले टिंकू सिंह के साथ औंगारी मंदिर में शादी रचा ली थी। जब पुलिस ने उसे ढूंढकर कोर्ट में पेश किया, तो उसने कहा कि पंकज से उसकी शादी जबरदस्ती हुई थी और वह पहले से ही टिंकू सिंह से प्यार करती थी, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पंकज को बिलकुल ही नहीं हो पाई थी और महिला ने भी पंकज को इस बात का अहसास नहीं होने दिया, तसल्ली से पंकज की जमीन बिकवाई , जिसके बाद पंकज के साथ उसने ऐसा गन्दा खेल खेला और साथ अपने बच्चों को भी ममताहीन कर गई। उसने बच्चों की भी परवाह नहीं की।

नालंदा पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए गहन जांच में जुटी है। अभी महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया गया है और कानूनी कार्यवाही जारी है। इस घटना ने रिश्तों में भरोसे और नैतिक मूल्यों पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। वहीँ संस्कार और समझ को लेकर ऐसे काण्ड बहुत गलत सन्देश समाज दे रहे है, जिससे रिश्ते तार – तार हो रहे है, और एक उम्र के बाद इन रिश्तों की खामियां सामने आने से रोकी नहीं रोक सकता।