जशपुर : इसे सनक ही कहा जा सकता है, जहाँ कम उम्र के युवाओं को अपनी समझ नहीं होती वहीँ माता-पिता भी बच्चों की हरकतों से अंजान होते है और एक छोटी सी गलती परिजनों को जिंदगीभर का गम दे जाती है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के युवाओं में स्टंट का काफी क्रेज है। वे अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आते हैं। उन्हें पुलिस-प्रशासन का भी कोई डर नहीं है। ताजा मामाला जशपुर जिले का है। जहां पर स्टेट हाइवे में दो स्कूटी सवार युवक स्टंट करते दिखे।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, बतौली चरईडाँड़ स्टेट हाइवे पर दो स्कूटी सवार युवा स्टंट करते दिखे। वे स्कूटी में स्टैंड अड़ाकर चिंगारी निकाल रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। साफ है कि, छत्तीसगढ़ में युवा न तो पुलिस से डरते हैं और न ही उन्हें अपनी और दूसरों के जान की कोई परवाह है। यही कारण है कि, इस तरह की लापरवाही की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीँ ऐसे में किसी प्रकार की भयानक दुर्घटना से भी कोई इंकार नहीं किया जा सकता।
वहीं इसी तरीके से पिछले महीने अंबिकापुर में बीच सड़क पर छात्र-छात्राओं का खतरनाक स्टंट देखने को मिला था। सभी स्टूडेंट्स स्वामी आत्मानंद स्कूल के थे जो फेयरवेल पार्टी खत्म होने के बाद कार में सरेराह मस्ती करते हुए दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। कई बार पुलिस की कार्यवाही भी होती है, लेकिन युवाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



