राजधानी में सवारी ऑटो को किया गया हमेशा के लिए प्रतिबंधित, सामने आया बड़ा फैसला।

रायपुर : राजधानी के आम लोग ट्रैफिक की समस्या से रोज जूझ रहे है, ऑटो वालों के बेतरतीब वाहन चलाने और अड़ाने से, जिसके बाद शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक में सवारी ऑटो को हमेशा के लिए अब प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब इस चौराहे से कोई भी सवारी ऑटो नहीं गुजरेगी। पिछले दिनों पुलिस ने इसे ट्रायल के तौर पर बंद किया था। इससे ट्रैफिक जाम से आम लोगों को काफी राहत मिली है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अब हमेशा के लिए सवारी ऑटो के यहां से गुजरने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इससे पहले पुलिस ने अपने प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपा था। उल्लेखनीय है कि सवारी ऑटो चलने से चौराहे के आसपास काफी जाम लगता था। न्यायालय, अस्पताल सहित अन्य स्थानों में जाने-आने वालों को काफी परेशानी होती थी। वहीँ अब अगर अन्य क्षेत्रों में मुसीबत बढ़ती है तो वहां भी इस नियम को लागू किया जा सकता है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/