बिलासपुर : न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात नूतन कॉलोनी सड़क के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई, इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा हुआ पूरा सामान जलकर खाक हो गया, यह घटना काफी भयानक थी। आग कैसे लगी किसने लगाई, आग लगने का कारण क्या था, इसको लेकर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना में जानकारी के मुताबिक, नूतन कॉलोनी चौक से जोरापारा जाने वाले रास्ते में रात करीब 9 बजे एक कपड़ा दुकान में आग लग गई थी। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। इस दौरान आसपास के लोगों ने सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। जिस पर घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से होने की बात कही जा रही है। वहीँ गर्मी में शोर्ट सर्किट से आग लगने की संभावनायें बढ़ जाती है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



