रायपुर : राजधानी के शंकर नगर स्थित एक घर में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहाँ आग से घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। यह पूरा मामला शक्ति नगर क्षेत्र का है। यहाँ घर मालिक कुमारी टांडी ने कहा कि वह घर में नहीं थी। आसपास के लोगों ने फोन करके आग लगने के बारे में बताया तब वह घर पहुंची। आकर देखा तो पूरा घर जलकर राख हो चुका था। जिससे वह सहम गई। घर में टीवी, आलमारी, पैसा, घरेलू सामान सब चीज जलकर खाक हो गया। यह आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई है। इसके साथ ही घर में आग लगने से बहुत नुकसान हुआ है। अभ उक्त परिवार के रहने खाने की बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।



