भीख मांगने के बहाने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, सामने आई ये जानकारी….।

दुर्ग/भिलाई : वर्तमान में असली जरूरतमंद भीख मांगने नहीं निकलता है, बल्कि ठगी और चोरी करने वाले ही भीख मांगने के बहाने से आते है, हालाँकि ऐसा कहना पूर्णतया सही नहीं होगा, फिर भी वास्तविक जरूरतमंद और भीख मांगने का अधिकारी अपाहिज व्यक्ति ही हो सकता है। ऐसे में भिलाई टाऊनशिप में भीख मांगने वाले अब चोरी की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं। टाउनशिप में 15 दिन के भीतर 7 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला भिलाई के सेक्टर 1, सड़क 11 का है, जहां भीख मांगने आए पति-पत्नी ने मकान से लैपटॉप पार कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिससे पीड़ित परिवार हैरान है, मदद मांगने के नाम चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में भीख मांगने के लिए घर के गेट पर एक महिला एक पुरुष और एक बच्चा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सभी बहुत देर तक गेट पर ही खड़े रहे। घर में कोई नजर नहीं आने पर चोर शातिर चोर ने गेट का दरवाजा धीरे से खोला और फिर घर के अंदर दाखिल हो गया। कुछ सेकेंड बाद बाहर निकला, तो उसके हाथ में लैपटॉप था। उसने लैपटॉप को अपने साथ वाली महिला के थैले में डाला और सभी वहां से रफू चक्कर हो गए। इस तरह उन्होंने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान मालिक नागेश्वर राव शाम के वक्त घर पहुंचे तो उन्हें लैपटॉप नहीं मिला, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया। तो चोरी की वारदात सामने आई।

नागेश्वर राव ने भट्टी थाने में लैपटॉप चोरी की लिखित में शिकायत दर्ज करा दी है। इसी तरह सड़क 11 से ही दूसरे बीएसपी कर्मी का चोर ने आईफोन और अन्य दो लोगों के मोबाइल चुराकर ले गए है। जिसकी शिकायत भी भठ्ठी थाने में दर्ज कराई गई है। त्यौहारी सीजन में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने रहवासियों के साथ-साथ पुलिस की मुसीबत बढ़ा दी है। अब ऐसे में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने क्षेत्र के रहवासियों के लिये मुश्किल खड़ी कर दी है।