रायपुर : राजधानी रायपुर में आज दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटना हुई है, जिससे राजधानी के लोग सहम गये है। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग काफी बढ़ गई, जिसके बाद आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई, जहाँ तुरंत ही सतर्कता बरतते हुये आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग काफी भयानक थी, जिसमें काफी नुकसान हो गया।
वहीँ दूसरी घटना पचपेड़ी नाका क्षेत्र की सामने आई है, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक आग लग गई। यहाँ देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से क्षेत्र में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। जलती हुई गाड़ी को देखकर सड़क पर भीड़ जमा हो गई, वाहन कौन सी कम्पनी का था स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।



