भोपाल (म.प्र.) : लव जिहाद के कई मामले सामने आते रहते है, जिस्स्से हिन्दू युवतियों को जीवन नर्क बन जाता है, ना वो जिहादियों से पीछा छुड़ा पाती है, ना उनके साथ रह पाती है, जिहादी किसी ना किसी तरीके से उनके पीछे पड़े ही रहते है, इन कृत्यों में मुस्लिम लड़कियों के शामिल होने के मामले भी कई बार सामने आ चुके है, ऐसे ही मप्र की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवतियों द्वारा हिंदू युवतियों के मतांतरण और देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती और उसके गिरोह ने रोजगार के नाम पर जरूरतमंद हिन्दू युवतियों से दोस्ती गांठी। उन्हें सहारा दिया और फिर भरोसा जीतकर उन्हें अपने भाई और प्रेमी के सामने परोस दिया।
इतना ही नहीं, उन पीड़िताओं को जिस्मफरोशी के दलदल में फंसाया गया और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया, उनकी जिन्दगी लगातार नर्क बनती चली गई। अक्सर बात ‘लव जिहाद’ की होती है, लेकिन यहां तो पता चल रहा है कि इस्लाम अपनाने के लिए लव जिहाद सिर्फ एक प्रयोग है। नाम बदलने से लेकर जिहादी मंदिरों में टीका लगाने, धोती-कुर्ता पहनने तक से पीछे नहीं रह रहे। अब ये मामले काफी आगे बढ़ गये है।
दो पीड़िताओं ने की शिकायत :
ऐसी घटनाओं में दो पीड़िताओं की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अमरीन खान उर्फ माहिरा नाम की महिला ऐशबाग क्षेत्र की रहने वाली है। वह इस गिरोह की प्रमुख सरगना बताई गई है। फिलहाल वह सागर रॉयल विला में किराये से रहती है और आशिमा मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर से जुड़ी है। एक हिंदू युवक चंदन यादव से उसका प्रेम संबंध है और उसे भी अमरीन ने मतांतरित कर मुस्लिम बना लिया है, वो इस काम में शामिल है।
तलाकशुदा है पीड़िता :
पहली पीड़िता एक 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला है और दो बच्चों की मां है। वह केटरिंग का काम करती थी। वर्ष 2024 में आशिमा माल में उसका संपर्क अमरीन से हुआ था। तब अमरीन ने उसे घर में दस हजार रुपये में बेबीसिटर की नौकरी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने उसे स्वीकार किया और कुछ दिन बाद अमरीन के साथ उनके घर में ही रहने लगी, उसको अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। इसी दौरान मौका पाकर अमरीन के प्रेमी चंदन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद अमरीन ने उसे जहांगीराबाद निवासी दोस्त चानू और फिर अहमदाबाद ले जाकर अपने भाई यासिर को सौंप दिया। इतना ही नहीं अमरीन और चंदन ने पीड़िता को नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने पर भी मजबूर किया और और मुस्लिम युवक से उसके पुनर्विवाह का दबाव भी डाला। वहीँ फरवरी 2025 में पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटी थी।
ब्यूटीशियन को भी फांसा :
इसी तरह की शिकायत छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने भी की है। उसने बताया कि एक दोस्त के जन्मदिन पर उसकी मुलाकात अमरीन की भाभी संजना से हुई थी। तब उसे संजना के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। संजना ने उसे बेहतर नौकरी के लालच में आशिमा मॉल में अमरीन से मिलवाया था। उसी के जरिए वह अमरीन के प्रेमी चंदन के संपर्क में आई। वहां पहले चंदन ने उससे जबरन संबंध बनाये, फिर अमरीन के भाई बिलाल और अहमदाबाद में यासिर ने शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने जब अपनी सहेली संजना से इसकी शिकायत की तो मालूम हुआ कि वह स्वंय अमरीन के भाई हैदर से शादी कर जन्नत बन चुकी है। संजना भी उससे कहने लगी कि कुछ नहीं होता, मैं भी हिन्दू से मुसलमान बनी हूं। ये बात सुनकर युवती भी अवाक रह गई, जिसके बाद उसे इस जाल में फंसने का अहसास हुआ।
पाटियों में छोटे कपडे पहनाकर ले जाते :
इस मामले में अमरीन और चंदन ने जमकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। उसे पार्टियों में छोटे कपड़े पहनाकर ले जाते थे। अमरीन उसे किसी मुस्लिम युवक से शादी करने का दबाव बनाती थी, साथ ही दोनों उसे कुरान पढ़ने को कहते थे। पीड़िता से कहती थी कि हमारे यहां के लड़के अच्छे रहते है वह लड़कियों को मारते नहीं है, शराब नहीं पीते है तुम भी हमारा धर्म अपना लो और हमारे यहां के लडके से शादी कर लो। इस तरह युवती पर लव जिहाद में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जाने लगा।
छह पर केस, तीन गिरफ्तार, बाकी फरार :
बागसेवनिया पुलिस ने अमरीन खान उर्फ माहिरा, उसके प्रेमी चंदन यादव (जो अब मुस्लिम है) , भाई बिलाल, यासिर, साथी आफरीन और दोस्त चानू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अब तक अमरीन उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन को गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, सभी को लेकर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है, वहीँ इस गिरोह के जरिये कितनी युवतियों के जीवन बर्बाद हुये होंगे, उसकी भी पतासाजी की जा रही है।
दो पीड़िताओं की शिकायत पर दुष्कर्म और मतांतरण के दो अलग केस दर्ज किए गए हैं। चार युवक दुष्कर्म के आरोपित हैं। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य को पकड़ने का प्रयास जारी है। : अमित सोनी, थाना प्रभारी बागसेवनिया



