विजयादशमी पर रायपुर पुलिस लाईन में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन, कमिश्नर ने की पूजा-अर्चना।

रायपुर : विजयादशमी के अवसर पर रायपुर पुलिस लाईन में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ। संजीव शुक्ला ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हवन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

शस्त्रों की विधि-विधान से हुई पूजा :

दशहरे के अवसर पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की पुरानी परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायपुर पुलिस लाईन में पुलिस के विभिन्न शस्त्रों को पूजा के लिये रखा गया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ। संजीव शुक्ला के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस बल ने शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की कामना की।

विजयादशमी पर निभाई जाती है परंपरा :

विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पुलिस विभाग भी हर साल इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा कर परंपरा का निर्वहन करता है। रायपुर पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसुरक्षा का संकल्प दोहराया।